Published On : Fri, Sep 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

इंदौरा-दिघोरी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, 13 वर्षीय छात्र की मौत

तेज रफ्तार बुलेट ने साइकिल सवार छात्र को पीछे से मारी टक्कर; इलाज के दौरान तोड़ा दम
Advertisement

इंदौरा-दिघोरी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, 13 वर्षीय छात्र की मौत

नागपुर: इंदौरा-दिघोरी फ्लाईओवर शुरू होने के महज पांच दिन बाद ही यहां एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। बड़ा ताजबाग के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बुलेट ने साइकिल से जा रहे 13 वर्षीय छात्र कासिब सिद्दीकी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कासिब की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, हादसे में बाइक सवार विजय तिड़के भी घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, 13 वर्षीय कासिब सिद्दीकी रात के समय अपने तीन-चार दोस्तों के साथ साइकिल से घूमने निकला था। इसी दौरान बड़ा ताजबाग के पास फ्लाईओवर से गुजरते समय पीछे से आ रही बुलेट बाइक ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कासिब और बाइक सवार विजय तिड़के दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया।

कासिब की हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद सक्करदरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक सवार विजय तिड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसा किस परिस्थितियों में हुआ और बाइक की गति कितनी थी, इस संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.