Published On : Thu, Mar 11th, 2021

समीर मेघे से नाराज़ प्रेम झाड़े ने अंततः भाजपा छोड़ा

Advertisement

– 14 मार्च को एनसीपी में लेंगे प्रवेश

नागपुर : पिछले विधानसभा चुनाव पूर्व विधायक समीर मेघे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अपने ही पक्ष के वाड़ी के नगराध्यक्ष प्रेम झाड़े का वजन कम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनायें।वहीं झाड़े वाड़ी क्षेत्र विकास के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे थे.इसके बाद भी मेघे-झाड़े के मध्य मनोमिलन के बजाय दरारें बढ़ती गई.हालात यहाँ तक पहुँच गई कि भाजपा ने भी झाड़े के बजाय मेघे को तवज्जों दी,इससे क्षुब्ध होकर झाड़े और उनके हज़ारों समर्थकों ने भाजपा को राम-राम कह दिया।इसी बीच उन्हें एनसीपी ने गले लगा लिया।वे आगामी 14 मार्च को प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटिल की उपस्थिति में हज़ारों समर्थकों संग एनसीपी में प्रवेश करने जा रहे हैं.

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्राप्त जानकारी अनुसार वाड़ी इलाके के 31 बूथ कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दे दिया।

झाड़े ने बताया कि बीते 27 साल से भाजपा में निष्ठावान रूप से कार्य किया।भाजपा का जिला महामंत्री पद भी संभाला,जिला नियोजन समिती पर भी रह चुका हूं।लेकिन मेरा वाड़ी का नगराध्यक्ष बनना ही विधायक समीर मेघे को रास नहीं आया। वह अपने करीबी निष्क्रिय को अध्यक्ष बनाना चाहते थे।

 

Also Read: वाड़ी नगराध्यक्ष घूस कांड : क्या किसी के इशारे पर झाड़े को फंसाया गया ?

झाड़े ने कहा कि वाड़ी विकास को लेकर मैने सभी पक्ष के नगरसेवकों को साथ लेकर बिना विवाद के नगर परिषद चलाई, सभी को समान निधि भी दिया। लेकिन विधायक मेघे ने सिर्फ भाजपा नगरसेवकों को निधि देने का निर्देश दिया था,।ऐसा नही करने पर विधायक समीर मेघे ने ढाई करोड रुपए का निधि जिलाधिकारी को पत्र देकर रुकवा दिए. वही वाड़ी शहर के लिए 36 करोड़ के विकास कामों का प्रस्ताव बनाया गया था।जो प्रस्ताव मंत्रालय में खुद लेकर गया था,वहां पर भी विधायक मेघे रोड़ा बने।भाजपा की सरकार होने के बाद भी हमारा प्रस्ताव समीर मेघे ने रोका,ऐसा संगीन आरोप झाड़े ने लगाया। हर विकास के काम में विधायक मेघे रोड़ा अटकाते रहे व अपमानित करने का लगातार प्रयास किया।

उल्लेखनीय यह हैं कि जो निधि वाड़ी में जलापूर्ति के लिए मिला वह केंद्र व राज्य सरकार ने दिया,स्थानीय विधायक का इसमें कोई सहयोग नही,वही खड़गाव सीमेंट सड़क के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर 3 करोड़ 70 लाख निधि मंजूर होने के बाद उसे विधायक समीर मेघे ने जिलाधिकारी को पत्र देकर उसे रुकवाया।

Advertisement
गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news #crime #nagpurnews  #vidarbha

गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की ओम सोसायटी में चोरी की बड़ी वारदात ..#news...

खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime

खापरखेड़ा में एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी साजिश नाकाम.. #nagpurnews #atm #crime

नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, 9 चोरी के मामलों का खुलासा.. #nagpurnews #crime #newsupdate

नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, 9 चोरी के मामलों का खुलासा.. #nagpurnews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 12 JUNE 2026 #news #topnews #maharashtranews #vidarbha #update

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 12 JUNE 2026 #news...

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE 4

ASTROLOGY/WEEKLY RASHIFAL - Abhishek Soni EPISODE 4

कुछ राजनेता भी नालायक, बोले नाईक.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews

कुछ राजनेता भी नालायक, बोले नाईक.. #maharashtranews #latestnews #politicsnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges