Published On : Sat, May 16th, 2015

अमरावती : उपअभियंता देशमुख निलंबित

Advertisement


समन्वय नहीं रहने का आरोप

अमरावती। मनपा आयुक्त ने बिजली विभाग के उपअभियंता अशोक देशमुख को निलंबित किये जाने के आदेश मनपा सभागृह में दिये. उपअभियंता पर ठेकेदार, निर्माण विभाग के अभियंता के साथ समन्वय नहीं रहने व सवालों के जवाब सही नहीं देने का आरोप लगाया.

तालमेल नहीं
अमन बोअरवेल से कठोरा रोड के सडक़ निर्माण का काम किया जा रहा है. यह काम खंडेलवाल बिल्डर्स को सौंपा गया है. लेकिन इस काम में कुछ बाधाएं निर्माण हो रही थी. रोड क्रांसिंग के समय में आनेवाली बाधाओं के संदर्भ में बिजली विभाग के उपअभियंता देशमुख से पूछा तो उन्होंंने क्रांसिंग नहीं किये जाने का जवाब दिया, लेकिन निर्माण विभाग के अभियंता ने क्रांसिग किये जाने का जवाब दिया. दोनों के जवाबों में समन्वय नहीं दिखाई देने से आयुक्त ने तत्काल देशमुख को निलंबित किये जाने के आदेश दिये. उनकी जगह पर अभियंता एस.एम.टोपरे को नियुक्त किया गया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.