Published On : Thu, Jul 2nd, 2015

अमरावती : कांग्रेस व युवक कांग्रेस का भिकमांगो आंदोलन

Advertisement


तिवसा ग्रा.पं. पर टंगाई दूषित पानी की बोतलें

Amravati  Bhikmango Movement by Congress and Youth Congress  (1)
तिवसा (अमरावती)।
तिवसा के नागरिकों को स्वच्छ व शुद्ध पानी पिने को मिले इसके लिए जलापूर्ति  योजना 10 वर्ष पहले मंजुर की थी. इसके बावजूद भी नागरिकों को दूषित पानी मिलता है. 12 दिनों से अनियमित जलापूर्ति हो रही है. दूषित पानी से कारण नागरिकों के स्वास्थ को खतरा है. इस वजह से तिवसा ग्रामपंचायत पर कांग्रेस व युवक कांग्रेस ने बोतलों मे दूषित पानी भरकर बोतलों को ग्रामपंचायत पर टांगकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर भिकमांगो आंदोलन किया.

गर्मियों से बरसात तक नागरिकों को पानी की समस्या हुई है. 12 दिनों की आड़ में जलापूर्ति होने से कुओं, बोरवेल में पानी के लिए नागरिकों की काफी भीड़ होती है. भारत निर्माण योजना अंतर्गत लोगों से चंदा लेकर 8.42 करोड़ रुपयों की जलापूर्ति योजना को 10 वर्ष पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. उसमें से सिर्फ 4.85 करोड़ का निर्माणकार्य हुआ है. जनता को शुद्ध पानी मिले इसके लिए यह योजना है. नगरपंचायत प्रशासन जनता को पिने योग्य पानी देने में असमर्थ होने से कांग्रेस व युवक कांग्रेस ने जनता के साथ मिलकर ग्रामपंचायत पर मोर्चा लिकाला और नगरपंचायत प्रसाशन को जलापूर्ति के विषय में निवेदन दिया. चार दिनों में शुद्ध और नियमित जलापूर्ति का आश्वासन नगरपंचायत प्रशासन विजय लोखंडे ने आंदोलनकर्ताओं को दिया है.

Amravati  Bhikmango Movement by Congress and Youth Congress  (2)
इस दौरान तहसील कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मुकुंदराव देशमुख, पूर्व जी.पं.समाजकल्याण सभापती दिलीप कालबंडे, कृ.उ.बा.स. सभापति संजय देशमुख, नितिन मेहकर, अतुल देशमुख, सेतु देशमुख, सचिन गोरे, आशीष खसगे, राजेश सचिन समेत आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.