Published On : Thu, Jul 2nd, 2015

गड़चिरोली : सहायक पुलिस उप निरीक्षक रिश्वत लेते पकड़ाया

ASI Dyanand Nagare
गड़चिरोली। आरमोरी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस उपनिरिक्षक दयानंद रघुनाथ नागरे (52) को एसीबी ने 1500 रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ धरदबोचा है. एसीबी ने यह करवाई गुरुवार को की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पर विगत वर्ष शराब बंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया था. इस मामले में पीसीआर नही लेने की लिए स.पु. उप.निरीक्षक दयानंद नागरे ने शिकायतकर्ता से 2000 रूपये की मांग की. जिसकी शिकायत उसने एसीबी में कर दी. शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और दयानंद नागरे को शिकायतकर्ता से 1500 रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी पर 1988 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

उक्त कार्रवाई राजीव जैन के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक रोशन यादव, पुलिस निरीक्षक एमएस टेकाम, डी. डब्लू मंडलवार, मोरेशवर लाकडे, पु. हवा. विठोबा साखरे, ना.पु.सी. रविंद्र कत्रोजवार, सतीश कत्तिवार आदि अन्य एसीबी टीम ने की.

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement