Published On : Thu, Jul 2nd, 2015

चंद्रपुर (भद्रावती) : जिन्दा बिजली तारों के जाल में फंसकर 1 हिरन और 3 भैंसों की मौत

Advertisement

Bhadrawati forest  (2)
सवांददाता/ अतुल कोल्हे

भद्रावती (चंद्रपुर)। भद्रावती वनपरीक्षेत्र के पिपरबोडी गांव के समीप कक्ष क्र. 213 जंगल शिवार में अज्ञात शिकारियों ने जंगली सूअर पकड़ने के लिए जिन्दा बिजली के तार बिछाये. इसमें करंट लगने से 1 हिरन और 3 भैसों की मौत हो गई. यह घटना गुरुवार की सुबह उजागर हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र रामदेव राजभर नि. पिपरबोडी के मालकाना 3 भैंसे चराने के लिए जंगल ले गया. श्याम होने के बाद भी बैसे वापस नही आई. जिससे उनकी तलाश की गई. जहां जंगल परिसर में भैंसे मृत अवस्था में मिली. वही आसपास हिरन का भी शव दिखाई दिया. इसमें करीब 2 लाख 50 हजार रूपये का नुकसान होने की बात पता चली है.

Bhadrawati forest  (3)
उल्लेखनीय है कि कुछ अज्ञात लोग जंगल में वहां से जानेवाले 11 के.व्ही विद्युत तारों पर तार डालकर जंगली सूअर पकड़ने की तैयारी कर रहे थे. इसकी की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को बताने पर भी उन्होंने इसकी ओर ध्यान नही दिया. यहां हमेशा जगली प्राणियों के शिकार के जाल बिछाये जाते है. लेकिन उसमें फंसकर वन्यप्राणियों की मौत होती है. विगत कुछ दिनों पहले एक तेंदुआ भी मृत अवस्था में दिखाई दिया.

वन विभाग को पूछने पर बताया कि, हमने वहां छानबीन की लेकिन कुछ नही मिला. वीरेंद्र राजभर ने शासन से नुकसान भरपाई की गुहार लगाई है. घटनास्थल का पंचनामा कर वनविभाग और पुलिस ने शिकार करने की सामग्री जब्त की. अज्ञात शिकारियों के खिलाप मामला दर्ज किया गया है. आगे की जाँच शुरू है.
Bhadrawati forest  (1)
Bhadrawati forest  (4)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.