Published On : Mon, Jun 25th, 2018

हरिद्वार पहुंचे अमित शाह को नहीं मिला 2019 के लिए शांतिकुंज अध्यक्ष का समर्थन

Advertisement

देहरादून। 2019 के लोकसभा चुनावों में समर्थन के लिए ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत देशभर में मशहूर लोगों से मिल रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को हरिद्वार में गायत्री पीठ शांतिकुंज के प्रमुख प्रणव पंड्या और भारत माता मंदिर के प्रमुख स्वामी सत्यमित्रानंद से मुलाकात की। दो दिन के दौरै पर उत्तराखंड गए शाह ने हरिद्वार की दोनों धार्मिक संस्थाओं में जाकर उनके अध्यक्षों से मुलाकात कर संपर्क और समर्थन के तहत 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांगा।

भारत माता मंदिर के प्रमुख सत्यमित्रानंद से मिलकर अमित शाह ने मोदी सरकार के कार्य गिनाये और समर्थन मांगा, वहीं गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के प्रमुख प्रणव पंड्या से भी संपर्क फऑर समर्थन के लिए मिले।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हालांकि शांतिकुंज के अध्यक्ष डॉ प्रणव पंड्या ने भाजपा को समर्थन की बात ना कहकर समर्थकों से विवेक पर वोट देने की बात कही। मुलाकात के बाद शांतिकुंज के अध्यक्ष ने साफ किया कि शांतिकुंज बीजेपी के पक्ष में सीधे-सीधे समर्थन या वोट देने की घोषणा नहीं करेगा। शाह उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ शांतिकुंज पहुंचे थे।

मुलाकात के बाद डॉ प्रणव पंड्या ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, इसके राजनीतिक मायने राजनेता निकालें। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के कामों को देख रही है और जनता ही सरकार पर फैसला करेगी। पंड्या ने कहा कि मोदी का ध्यान विदेश नीति पर ज्यादा है और देश नीति पर कम। जितना काम उन्हें देश के लिए करना चाहिए था उतना नहीं किया गया।

Advertisement
सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने का दावा #nagpurnews #LatestNews

सतीश उके ने मामलों पर उठाए सवाल; दबाव में शिकायत दर्ज कराने...

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

दो दुष्कर्म मामलों से शहर मै मची सनसनी #nagpurnews #crime #latestnews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime  #nagpurnews #maharashtranews

गिट्टी खदान में हथियारों के जखीरे का भंडाफोड़ ...#latestnews #crime #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate #nagpurnews #maharashtranews

नई पानी की टंकी में नहा रहे नाबालिग बच्चे ... #latestnews #newsupdate...

डॉ. राजीव पोतदार ने जीत का दावा किया.. #nagpurnews #bjp #politicsnews

डॉ. राजीव पोतदार ने जीत का दावा किया.. #nagpurnews #bjp #politicsnews

सलमान अंसारी हत्याकांड में बड़ा मोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #murdernews

सलमान अंसारी हत्याकांड में बड़ा मोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #murdernews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges