Published On : Tue, Nov 13th, 2018

एम्स जल्द ही शुरू करेगा एमबीबीएस के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Advertisement

नागपुर: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेसस (एम्स) जल्द ही एमबीबीएस करने के इच्छुक आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा.

इस बार रजिस्ट्रेशन दो स्टेज में पूरा होगा. हर बार आवेदक रजिस्ट्रेशन कराते समय कोई कोई कमी छोड़ देते थे जिसके कारण उनका आवेदन रद्द करना पड़ता था इसलिए इस बार दो चरणों में रजिस्ट्रेशन होगा.

पहले बेसिक रजिस्ट्रेशन और दूसरा फाइनल रजिस्ट्रेशन होगा. बेसिक रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आवेदकों के पास रजिस्ट्रेशन में अगर कोई कमी रह गई है तो उसे पूरा करने का समय मिलेगा. रजिस्ट्रेशन के बाद बाद टेस्ट का आयोजन किया जाएगा.

एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस 25 मई और 26 मई 2019 को आयोजित किया जाएगा. आवेदन एम्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiimsexams.org/ पर जाकर देख सकते हैं . पहले चरण का रजिस्ट्रेशन इसी हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है जबकि दूसरे चरण का रजिस्ट्रेशन जनवरी 2019 का दूसरा सप्ताह है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.