Published On : Tue, Nov 13th, 2018

आईबीपीएस के प्रीलिम्स के स्कोरकार्ड हुए जारी

Advertisement

नागपुर: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड्स 2018 जारी हो चुके हैं. उम्मीदवार इसे इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर चेक कर सकते हैं. इससे पहले आईबीपीएस ने नोटिफिकेशन जारी करके कहा था कि स्कोरकार्ड 12 नवंबर को जारी किया जाएगा. सोमवार को स्कोरकार्ड जारी किया गया था . आपको बता दें कि प्रोबेशनरी ऑफिसर की परीक्षा 13 और 14 अक्टूबर को आयोजित की गई थी.

आईबीपीएस पीओ प्रिलिमिनरी एग्जाम पास करने वाले आवेदक आईबीपीएस के मुख्य एग्जाम में बैठने के हकदार होंगे. मेन एग्जाम भी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) होगा. इसके लिए एडमिट कार्ड भी आईबीपीएस की वेबसाइट पर डाउनलोड किया जा सकता है.

मेन एग्जाम के दो हिस्से होंगे पहले हिस्से में 155 ऑब्जेक्टव प्रकार के सवाल होंगे जबकि दो लॉन्ग आंसर टाइप सवाल होंगे. मुख्य एग्जाम का आयोजन 18 नवंबर को होगा .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.