Published On : Tue, Nov 13th, 2018

अब कॉलेज नहीं रख सकेंगे विद्यार्थी के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स, फ़ीस को लेकर भी नोटिफिकेशन जारी

Advertisement

UGC

यूजीसी ने विद्यार्थियों को दी राहत, और कॉलेजों को हिदायत

नागपुर: यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने कॉलेजों को हिदायत दी है और विद्यार्थियों के हित में नोटिफिकेशन जारी किया है. विभिन्न प्रकार की फ़ीस के कारण विद्यार्थियों और पालकों से लगातार शिकायतें आने के कारण कॉलेजों के लिए यूजीसी ने गाइडलांइस जारी की है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यूजीसी ने कॉलेजों से ही प्रॉस्पेक्टस खरीदने की सख्ती पर रोक लगाई है. यूजीसी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि विद्यार्थियों को जानकारी के लिए प्रोस्पेक्टस खरीदना जरूरी नहीं है. यह विद्यार्थियों की इच्छा पर निर्भर है.

कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि विद्यार्थियों से केवल उसी सेमेस्टर या वर्ष की फ़ीस ले जिसमें विद्यार्थी पढ़ रहा है. सभी कॉलेज एडमिशन लेते समय ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स अपने पास जमा करते हैं, इसके लिए भी यूजीसी ने निर्देश दिया है कि अब कोई भी कॉलेज विद्यार्थियों के डाक्यूमेंट्स अपने पास नहीं रख सकता.

Advertisement

एडमिशन बंद होने के 15 दिन पहले कोई भी विद्यार्थी एडमिशन कैंसिल कराता है तो कॉलेज को उसकी फ़ीस भी लौटानी होगी. अगर विद्यार्थी की फ़ीस नहीं लौटाई जाती तो ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई की जाएगी. अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी यूजीसी की नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.