Published On : Mon, May 20th, 2019

प्रशासन की तैयारियां पूरी, अब 23 मई को होगी मतगणना

Advertisement

नागपुर: देश के सबसे बड़े लोकसभा चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. राजनैटिक पार्टियों और देश के नागरिकों नजरें भी इस चुनाव निर्णय पर टीकी हुई है. जानकारी के अनुसार नागपुर में मतगणना प्रक्रिया की पहली फेरी को 50 मिनट और उसके बाद के प्रत्येक फेरी को 40 मिनट का अवधि लगेगा. नागपुर लोकसभा मतदाता संघ की मतगणना को लगभग 15 घंटो का समय लगेगा. तो वही रामटेक के रिजल्ट को 19 घंटे लग सकते है. सुबह 8 बजे से पोस्टल की मतगणना होगी और साढ़े आठ बजे से ईवीएम की मतगणना की शुरुवात होगी. नागपुर और रामटेक लोकसभा की मतगणना कलमना मार्किट यार्ड में होगी. भारतीय चुनाव आयोग की ओर से चुनाव निर्णय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है. मतगणना के दौरान सतर्कता, मतगणना की कार्यपद्धति, मतगणना के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने दिए निर्देश के बारे में जानकारी गई है. मतगणना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मतदान यंत्र पर रिजल्ट प्रदर्शित करना, वीवीपैट की मतदान चिट्ठियों की गणना, इस बारे में मॉक कॉउंटिंग का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण जिलाधिकारी और चुनाव निर्णय अधिकारी को दिया गया है. विधानसभा मतदातासंघनुसार, इस जगह मतगणना व्यवस्था की गई है. मतगणना का समय कम करने के उद्देश्य से इस बार 20 टेबल पर मतगणना का निर्णय लिया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.