Published On : Mon, May 20th, 2019

इंडियन पोल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में ईशान और असिका ने जीता गोल्ड मेडल

Advertisement

नागपूर: इंडियन पोल स्पोर्ट्स एसोसिएशन व गायकवाड़ -पाटिल इंटरनेशनल स्कुल के संयुक्त प्रयास से भारतीय पोल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में महाराष्ट्र के ईशान शिनगुटे व असिका जोशी ने गोल्ड मेडल जीता है. धुटी (वर्धा ) रोज स्थित गायकवाड पाटील इंटरनॅशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कुल के प्रिंसिपल शबीह चौरसिया के हाथों संपन्न हुआ. इस दौरान अध्यक्ष के तौर पर ज्येष्ठ क्रीडा संघटक हेमंत डोणगावकर मौजूद थे. प्रमुख अतिथि के तौर पर इंडियन पोल स्पोर्ट्स असोसिएशन के महासचिव डॉ. श्रीकांत वरणकर, कोषाध्यक्ष सुरेश गांधी, विदर्भ पॉवरलिफ्टिंग असोसिएशन के महासचिव सचिन माथने मौजूद थे.

टूर्नामेंट में विभिन्न राज्य के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. टूर्नामेंट 6 से 9, 10 से 14 वर्ष, 15 से 17 वर्ष और 18 से 39 के ग्रुप में हुआ. टूर्नामेंट में 6 से 9 वर्ष के ग्रुप में लड़कों के ग्रुप में से महाराष्ट्र के ईशान शिनगुटे ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. इसमें महाराष्ट्र के दुर्गेश खैरे दूसरे और मध्य प्रदेश के चिनमय मालवे तीसरे स्थान पर रहे. लड़कियों के ग्रुप में महाराष्ट्र की असिका जोशी ने आश्चर्यचकित प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल जीता. इसमें महाराष्ट्र की इशिता चौधरी दूसरे और उत्तरप्रदेश की शामली पंडित तीसरे स्थान पर रही.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.