Published On : Mon, Dec 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मां बेटे पर एसिड अटैक!

Advertisement

ढाई साल का बच्चा भी हो गया घायल

नागपुर: ढाई साल के बेटे के साथ किसी काम से जा रही महिला पर दोपहिया वाहन पर पीछे से आए दो लोगों ने तेजाब फेंक दिया। यह सनसनीखेज घटना शनिवार सुबह यशोधरानगर के विनोबा भावेनगर में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों मां बेटे हमले में घायल हो गए और मेयो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। लेकिन पुलिस एसिड अटैक के दृष्टिकोण से मामले को देखने से इनकार कर रही है। घायल महिला की पहचान लता पुराणिक वर्मा (24) गली नंबर 1, विनोबा भावेनगर निवासी के रूप में हुई है।

Gold Rate
Feb 27th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400/-
Silver/Kg ₹ 2,71,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लता एक गृहिणी हैं। उसके पति ड्राइवर का काम करते हैं। रविवार की सुबह वह काम से बाहर गया हुआ था। करीब 10 बजे लता भी बच्चे को अपने साथ लेकर घर से कुछ काम करने के लिए निकली। घर से कुछ दूरी पर पीछे से एक दुपहिया वाहन पर सवार दो आरोपी लता के पास पहुंचे। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, उन्होंने लता पर तेजाब फेंक दिया और भाग गए। किस्मत से लता और उनके बच्चे पर ज्यादा तेजाब नहीं गिरा। दोनों के हाथ और पेट में चोटें आई हैं।

महिला पर एसिड अटैक की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। लता को तुरंत इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। खुशकिस्मती से लता और उसके बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि दोनों पर फेंकी गई ज्वलनशील सामग्री क्या थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने लता से पूछताछ की और आरोपियों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, लेकिन लता ने कहा कि उसने हमलावरों को नहीं देखा। वह भी हमले की वजह नहीं जानती। पुलिस सूत्रों के अनुसार लता के पति का किसी से विवाद चल रहा है। लता पर रंजिश के चलते हमला किया गया है इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन फिर भी कुछ निश्चित नहीं कहा जा सकता। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement