Published On : Mon, Jun 21st, 2021

मनीषनगर ओवरब्रिज पर दुर्घटना, डिवाइडर से टकराई कार, 1 की मौत

Advertisement

नागपुर. वर्धा रोड डबल डेकर ओवरब्रिज पर बने मनीषनगर ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. इससे कार में सवार 3 युवकों में से एक की मौत हो गई. मृतक का नाम अजनी चौक निवासी मनीष राजेन्द्र पिल्लेवार (27) बताया गया.

वहीं अजनी चौक निवासी प्रवीण किरण मैत्रेकर (32) बुरी तरह जख्मी हो गया. आरोपी चालक का नाम मानकापुर एमएसईबी कॉलोनी निवासी वेदप्रकाश गरुडशंकर मिश्रा (33) है.

रात करीब 12.45 बजे मनीष अपने 2 मित्रों के साथ कार (एमएच31/ईयू-1894) में वेदप्रकाश और मनीष के साथ वर्धा रोड की ओर जा रहा था.

वेदप्रकार काफी स्पीड से कार चला रहा था. मनीषनगर ब्रिज के पास पहुंचते ही वेदप्रकाश का स्टेरिंग से नियंत्रण छूट गया और कार डिवाइडर पर टकरा गई.

Advertisement

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष, प्रवीण और स्वयं वेदप्रकाश बुरी तरह जख्मी हो गये लेकिन कुछ देर बाद ही मनीष ने दम तोड़ दिया. पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया. प्रवीण की शिकायत पर पुलिस ने वेदप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.