Published On : Wed, Jun 10th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के मुख्य अभियंता

एंटी करप्शन ब्यूरो नागपुर की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस नवीनीकरण के बदले मांगी थी घूस
Advertisement

नागपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग (एंटी करप्शन ब्यूरो) नागपुर ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के मुख्य अभियंता सुभाष बबन भुजबळ को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता एक पंजीकृत ठेकेदार हैं और महाराष्ट्र शासन के विभिन्न निर्माण कार्यों का निष्पादन करते हैं। ठेकेदार ने महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के अंतर्गत सरकारी कार्य करने के लिए आवश्यक लाइसेंस के नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके साथ ही संबंधित दस्तावेजों का पूरा सेट महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के प्रादेशिक कार्यालय, नागपुर में जमा कराया गया था।

आरोप है कि लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के मुख्य अभियंता एवं वर्ग-1 अधिकारी सुभाष बबन भुजबळ ने ठेकेदार से 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो, नागपुर से की।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिकायत मिलने के बाद एसीबी अधिकारियों ने मामले की गोपनीय जांच और सत्यापन किया। जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने जाल बिछाया। बुधवार को प्रादेशिक कार्यालय स्थित अपने कक्ष में मुख्य अभियंता सुभाष भुजबळ ने शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, तभी एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अधिकारी के खिलाफ सदर पुलिस थाना, नागपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisement

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. दिगंबर प्रधान के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक माधुरी बाविस्कर और विजय माहुलकर के निर्देशन में की गई। पुलिस उपाधीक्षक भारती गुरनुले के पर्यवेक्षण में निरीक्षक जितेंद्र वैरागड़े सहित एसीबी की विशेष टीम ने सफलतापूर्वक यह ट्रैप कार्रवाई अंजाम दी।

नागरिकों से एसीबी की अपील

एंटी करप्शन ब्यूरो ने नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली, चंद्रपुर सहित पूरे विदर्भ क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी, कर्मचारी अथवा उनके नाम पर कोई एजेंट वैध सरकारी शुल्क के अतिरिक्त रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी तत्काल शिकायत एसीबी कार्यालय में करें।

विभाग ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ट्रैप में उपयोग की गई राशि एक माह के भीतर वापस की जाएगी तथा शिकायतकर्ता का वैध सरकारी कार्य भी नियमानुसार पूर्ण कराया जाएगा।

Advertisement
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews

Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurtoday

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime #PoliceAction #news #latestnews

दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त  #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges