Published On : Sat, Aug 15th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

ABVP Nagpur: प्रो. संदीप लांजेवार अध्यक्ष, पवन वर्णम मंत्री

Advertisement

नागपुर, 13 अगस्त 2026: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नागपुर महानगर की शैक्षणिक सत्र 2026–27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा छात्रनेता सम्मेलन के दौरान शिक्षक सहकारी बैंक सभागृह, नागपुर में की गई। इस अवसर पर प्रो. संदीप लांजेवार को नागपुर महानगर अध्यक्ष तथा पवन वर्णम को महानगर मंत्री घोषित किया गया।

कार्यक्रम में अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री पायल किनाके प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थी शक्ति की भूमिका, शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान पर मार्गदर्शन किया।

निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रो. विवेक धोंगड़ी उपस्थित रहे। वहीं अभाविप नागपुर महानगर संगठन मंत्री संदेश उरकुडे की भी प्रमुख उपस्थिति रही।

छात्रनेता सम्मेलन के दौरान डॉ. मेधा कानेटकर, डॉ. मुकुंद कदम और डॉ. सुंदरसिंह डागा को नागपुर महानगर उपाध्यक्ष घोषित किया गया। साक्षी पांडेय, संकेत खडतकर और साहिल जाधव को सहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा प्रज्ञा बनसोड को कार्यालय मंत्री, प्रो. खुश्बू कानफाड़े को छात्रा प्रमुख तथा वेदांत तिवारी को मीडिया संयोजक घोषित किया गया। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।

Advertisement

नई कार्यकारिणी ने विद्यार्थियों से जुड़े शैक्षणिक और सामाजिक मुद्दों के साथ राष्ट्रहित के विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभाविप कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.