Published On : Thu, Oct 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में MVA की जीत का जश्न, गोंदिया में कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी

वंजारी की जीत से कांग्रेस का महा-जश्न , आतिशबाजी और मिठाई वितरण
Advertisement

Video: बैलट से बदलाव: स्नातक सीट पर ‘ पंजा ‘ भारी , गोंदिया की सड़कों पर गूंजा ” कैसा हराया- बड़ा मज़ा आया

गोंदिया। नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सियासी दंगल में महाविकास अघाड़ी (MVA) ने ऐतिहासिक बाजी मार ली है। गठबंधन के उम्मीदवार एडवोकेट अभिजीत वंजारी की शानदार जीत का ऐलान होते ही पूरे विदर्भ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। 29 अक्टूबर गुरुवार दोपहर गोंदिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सड़क पर उतरकर जबरदस्त विजय उत्सव मनाया।

​ शहर के मुख्य चौक पर एकत्र हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद पूरा इलाका कैसा हराया…बढ़ा मज़ा आया और राहुल गांधी के समर्थन वाले गगनभेदी नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर आतिशबाजी की और राहगीरों व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

Video: बैलट से बदलाव: स्नातक सीट पर ‘ पंजा ‘ भारी , गोंदिया की सड़कों पर गूंजा ” कैसा हराया- बड़ा मज़ा आया

​जश्न में शामिल नेताओं ने इस जीत को लोकतंत्र और आम स्नातकों की आवाज करार दिया। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर पर हुए इस चुनाव में शिक्षित युवाओं और आम स्नातकों ने सत्तारूढ़ नीतियों के खिलाफ मतदान कर बदलाव की मुहर लगाई है। इसी जनसमर्थन के दम पर महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इस शक्ति प्रदर्शन व जश्न के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमर वराडे , नगराध्यक्ष सचिन शेंडे सहित जिले के प्रमुख कांग्रेसी पदाधिकारी , नगरसेवक और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.