Advertisement
नागपुर : नागपुर विभाग पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने आज सुबह मतदान किया। वंजारी ने अपनी पत्नी के साथ मोहता साइंस कॉलेज मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव में कांग्रेस-महाविकास आघाड़ी और महायुति के बीच मुकाबला है। उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर होने के कारण इस चुनाव पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं।अब मतदाताओं के रुख और मतदान प्रतिशत पर सभी की निगाहें हैं। चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि पदवीधर मतदाता किस उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताते हैं।


