
नागपूर– कोरोना महामारी और लॉकडाउन में देश में काफी संकट आ गया है. इस गंभीर परिस्थिति की मार शहर के खिलाड़ियों पर भी पड़ी है. ऐसी ही स्थिति नागपूर के सिरसपेठ निवासी अंतर्राष्ट्रीय रनर प्राजक्ता गोडबोले पर आ गई है. प्राजक्ता इंटरनेशनल लेवल पर रनर है और उन्होंने कई स्पर्धा में गोल्ड मेडल भी जीते है. इस लॉकडाउन में प्राजक्ता की आर्थिक हालत काफी खराब हो चुकी है.
उसकी इस आर्थिक परिस्थिति की जब खबरे समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई तो कई लोगों ने उसकी मदद की. उसका घर 10 बाय 10 की जगह में है और उसके पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर है. प्राजक्ता की मां लोगों के घरों में काम करती है, लेकिन अब वह भी बंद हो चूका है.
प्राजक्ता की ख़राब आर्थिक परिस्थिति की जानकारी जब आप यूवा आघाडी के विदर्भ संयोजक पियूष आकरे को मिली तो उन्होंने प्राजक्ता की मदद करने की ठानी . पियूष आकरे भी क्रिकेट खिलाड़ी है. जिसके कारण खिलाड़ियों की समस्याएं क्या होती है, उन्हें पता है. पियूष ने तुरंत अपने खिलाडी मित्रो से संपर्क कर प्राजक्ता और उसके परिवार को मदद दिलवाई .
इस दौरान मदद कार्य करने में फिजिकल चॅलेंज क्रिकेट असोसिएशन संघटन के धीरज हर्डे, सचिन ठोंबरे, जनक शाहू, पियुष आकरे, अक्षय दुपारे, प्रतिक बावनकर मौजूद थे.
पियूष आकरे ने अपील की है की नागपूर या विदर्भ में किसी भी खिलाड़ी को किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता हो तो वे 8698121699/ 7887740566 इस नंबर पर संपर्क कर सकते है
मुख्यमंत्री जन्मदिन पर दस लाख परिवारों तक सेवा #nagpurnews #bawankule #politicsnews
उद्धव ठाकरे को पहले मांगनी चाहिए थी माफी #nagpurnews #shivsena #uddhavthackeray #politicsnews...
मनपा बजट पर विकास ठाकरे के सवाल #nagpurnews #NMC #budget #vikasthakare #politicalnews
Manuhaar Choubey - Career Guidance | NAGPUR TODAY | CAREER | GUIDANCE...
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY








