Published On : Mon, Jun 15th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में भव्य “श्रीकृष्ण भक्ति संध्या” का आयोजन संपन्न

Advertisement

दिनांक १३ जून 2026 को डॉक्टर वसंतराव देशपांडे मेमोरियल हॉल, नागपुर में पावन चिंतन धारा आश्रम की नागपुर इकाई द्वारा भव्य “श्रीकृष्ण भक्ति संध्या” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूज्य गुरु माँ डॉ. कविता अस्थाना जी और अग्निहोत्री श्री विवेक जी पांढरीकर गुरुजी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नागपुर के विशिष्ट व्यक्तिमत्व जैसे कि श्री संत आबाजी महाराज देवस्थान के अध्यक्ष श्री जयंत येरावार जी, रायसोनी फाउंडेशन के तरफ से श्रीमती मृणालिनी नाईक जी, लोकमत ग्रुप कि असिस्टेंट मैनेजर इवेंट्स श्रीमती नेहा जोशी जी, अवचट इंडस्ट्रीज़ के मालिक श्री शांताराम अवचट जी, ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री राजीव मिश्राजी सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं एवं कृष्ण भक्तों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर पूज्य गुरु माँ डॉ. कविता अस्थाना जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आश्रम का उद्देश्य केवल आध्यात्मिक साधना तक सीमित नहीं, बल्कि धर्म, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र चेतना की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि सेवा ही ईश्वर प्राप्ति और मोक्ष का मार्ग है तथा भक्ति और ज्ञान का संतुलन जीवन को सही दिशा प्रदान करता है।

Gold Rate
Sept 16,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

व्यासपीठ पर विराजमान सुप्रसिद्ध महिमा वाचक आदरणीय सुरभि दीदी ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के अनेक प्रेरणादायी एवं अनछुए प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि “कृष्ण केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक दिव्य गुण हैं। वे महान योगेश्वर, उच्च कोटि के विद्वान और धर्म की स्थापना करने वाले आदर्श पुरुष हैं।”

सुरभि दीदी ने श्रीकृष्ण के जीवन, कर्मयोग, मित्रता, धर्मनिष्ठा एवं राष्ट्रधर्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मकता, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य श्रीकृष्ण के किसी एक गुण को भी अपने जीवन में उतार ले, तो उसका जीवन सफल एवं सार्थक हो सकता है।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता, कृष्णनीति, भगवद्गीता के संदेशों तथा श्रीकृष्ण के त्याग एवं संघर्ष का मार्मिक वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। सुरभि दीदी ने सभी भक्तों से श्रीकृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने, पंच विकारों को दूर करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लोकप्रिय गायक डॉ. संजय अंदुरकर जी, भाई करण जी, सुश्री ख्याति जी एवं आस्तिक सिन्हा जी सहित आश्रम की सुर साधक मंडली द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ज्ञातव्य हो कि पावन चिंतन धारा आश्रम एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगठन है, जो परमपूज्य डॉ. पवन सिन्हा ‘गुरुजी’ के मार्गदर्शन में धर्म, सेवा, शिक्षा एवं राष्ट्र जागरण के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। कार्यक्रम से प्राप्त दानराशि आश्रम द्वारा संचालित निःशुल्क अनौपचारिक विद्यालय ‘ऋषिकुलशाला’ के माध्यम से निर्धन बच्चों की शिक्षा एवं संस्कार हेतु समर्पित की जाएगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पावन चिंतन धारा आश्रम की नागपुर इकाई के सदस्यों का तथा रायसोनी फाउंडेशन, लोकमत सखी मंच और श्री संत आबाजी महाराज देवस्थान का विशेष योगदान रहा।

तथा कार्यक्रम के यशस्वीते के लिए श्री. देवेन्द्र आष्टनकर सरपंच कोठेवाडा, राजेंद्र पहाडे जुनोना, किशोर दमाह, राजेश पारेख, नरेंद्र बर्डे, सुनील मौर्य, ललितजी अग्रवाल, सुनीता ताई खातखेडे, डॉ. अतुल शृंगारपुरे, डॉ. अजय कडूसकर, अभय चोरगडे इनका महत्त्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के पश्चात भक्तजनो से सुंदर प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

भक्ति संध्या में ह.भ.प. बोरोटकर महाराज, ह.भ.प. गुडवार महाराज तथा अनेक वारकरी भक्तों ने आनंद उत्सव मनाया ।

कार्यक्रम का संचलन सौ. श्रुति ऋषिकेश राउत इन्होंने किया तथा आभार प्रदर्शन पावन चिंतन धारा के नागपुर इकाई के प्रवक्ता श्रेयश अंदूरकर इन्होंने किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.