Published On : Thu, May 20th, 2021

रिक्शा चालक को रौंदकर डिवाइडर पर पलटी कार, ग्रेट नाग रोड पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

Advertisement

ग्रेट नाग रोड पर बैद्यनाथ चौक के समीप बुधवार की सुबह रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार चालक ने अन्य वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक को रौंद दिया. गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि रिक्शा से टक्कर होने बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. कार चालक को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई.

मृतक बिनाकी मंगलवारी निवासी वामन विष्णु पराते (50) बताए गए. पुलिस ने आरोपी न्यू सुभेदार लेआउट निवासी आनंद सुखदेव अरखेल (33) को गिरफ्तार कर लिया. आनंद निजी कंपनी में काम करता है. उसे कंपनी की गाड़ी क्र. एमपी 04-सीक्यू 2489 की सर्विसिंग करवानी थी. उसे जल्दी किस बात की थी यह पता नहीं चल पाया है लेकिन फुटेज से पता चला कि बैद्यनाथ चौक पर सिग्नल की बत्ती हरी होते ही आनंद ने तेज रफ्तार में गाड़ी भगाई. चौक पार करते समय ही उसने बायीं तरफ से एक कार को ओवरटेक किया.

चौक के पास रिक्शा चालक वामन सवारी के इंतजार में खड़े थे. आनंद ने सीधे रिक्शा को टक्कर मार दी. इसके बाद वह गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया. एक्सेलेरेटर दबा दिया और कार सीधे डिवाइडर से टकराई. भिड़ंत होने के बाद कार पलटकर डिवाइडर पर ही पलट गई. इससे गति का अनुमान लगाया जा सकता है. टक्कर होते ही गाड़ी की एयरबैग खुल गई और आनंद बच गया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जम गई. किसी ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी. गणेशपेठ थाने के इंस्पेक्टर भारत क्षीरसागर अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

जगह पर ही मौत, रिक्शा टुकड़े-टुकड़े
कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शे के टुकड़े-टुकड़े हो गए. उस समय वामन सवारी के इंतजार में रिक्शा पर ही बैठे थे. कार के नीचे रौंदे जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. रिक्शा का एक-एक पुर्जा अलग हो गया. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वामन को 2 बेटे और 1 बेटी है. सभी शिक्षारत हैं.

Advertisement

वामन रिक्शा चलाकर परिवार का उदरनिर्वाह कर रहे थे. लॉकडाउन की मार ऐसी पड़ी कि धंधा चौपट हो गया. इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और रोजाना सुबह घर से चार पैसे कमाने के लिए निकल जाते थे. इस हादसे से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा. पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को रास्ते से हटाया. आरोपी कार चालक आनंद को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.