Published On : Thu, May 20th, 2021

अस्पतालों में ऑक्सीजन लीकेज पकड़ने वाले गैस डिटेक्टर लगवाएं: सोनकुसरे

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर में फिलहाल निजी और सरकारी अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज़ चल रहा है. इन मरीजों के लिए ऑक्सीजन का प्रबंध भी जा रहा है. इस संकट के दौरान राज्य के कुछ अस्पतालों से ऑक्सीजन लीकेज के मामले सामने आ रहे हैं. इस रिसाव की समय पर सूचना उपलब्ध कराने के लिए गैस डिटेक्टर लगाने के निर्देश वास्तुकला और परियोजना विभाग के विशेष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सोनकुसरे ने दिए.

समिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए बुधवार को ऑनलाइन बैठक बुलाई गई. समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सोंकुसरे थे. अग्निशमन एवं बिजली समिति के सभापति दीपक चौधरी, आशा नेहरू उईके, वैशाली रोहणकर, वंदना भुरे, उपायुक्त (रेवेन्यू) मिलिंद मेश्राम, कार्यकारी अभियंता सोनाली चव्हाण, कार्यकारी अभियंता मेंढुलकर, चिकित्सा स्वास्थ्य अधीकारी डॉ. संजय चिलकर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके, अंबारे आदि उपस्थित थे. सोनकुसरे ने कहा कि अगर समय पर ऑक्सीजन रिसाव की जानकारी नहीं मिली तो दुर्घटनाएँ होने की संभावना हो सकती हैं.

इसलिए निगम को यह उपकरण अस्पतालों को लगाने का नोटिस जारी करना चाहिए. इस बारे में उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. शहर में अनेक जगहों पर अवैध तरीके से बाजार शुरू हैं. इसके चलते लोगों को बहुत कठिनाईयां हो रही हैं. मनपा के दसों ज़ोन के अंतर्गत रिक्त स्थान ढूंढकर नियमानुसार साप्ताहिक बाजार शुरू करने से बेरोजगार को भी रोज़गार मिलेगा. इस दृष्टकोण से कार्रवाई शुरू करने के निर्देश राजेंद्र सोनकुसरे ने दिए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.