Published On : Thu, May 20th, 2021

स्टेशन: अब यात्रियों का RT-PCR टेस्ट, NMC ने शुरू किया अभियान

Advertisement

नागपुर. कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए नागपुर महानगर पालिका द्वारा लगातार टेस्टिंग बढ़ाई जा रही हैं. इसी के तहत बुधवार से नागपुर स्टेशन पर अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच भी शुरू कर दी गई. इसके लिए ओपन जनरल वेटिंग हॉल में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कैंप लगा रहेगा. जहां अन्य शहरों से आये यात्रियों की अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल लिये जायेंगे. यहां आने वाले हर यात्री की पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है ताकि पॉजिटिव पाये जाने पर उनकी ट्रेसिंग आसानी से हो सके. यात्री कहां से आया है और शहर में कहां जायेगा, इसके अलावा शहर में कितने दिन रहेगा, यह डाटा भी नोट किया जा रहा है.

8 राज्यों के यात्रियों पर खास नजर
मंडल रेल प्रबंधन और मनपा के इस संयुक्त अभियान में 8 राज्यों से आ रहे यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इनमें उत्तर प्रदेश, कनार्टक, केरल, बंगाल, दिल्ली, गुजरात, गोवा और उत्तराखंड शामिल है. ज्ञात हो कि वर्तमान में इन राज्यों में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं. ऐसे में करीब 2 महीनों के बाद कोरोना की दूसरी लहर में संभली मनपा अधिक रिस्क नहीं लेना चाहती. इसलिए इन राज्यों से आये यात्रियों की मंडल के रेलकर्मियों की मदद से आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है. वहीं अन्य राज्य और महाराष्ट्र के भीतर ही यात्रा करने वाले यात्रियों को जांच से छूट भी दी जा रही है.

… लेकिन शाम 5 बजे के बाद क्या उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कम यात्रियों के चलते रेलवे द्वारा अनेक ट्रेनें बंद कर दी गई हैं. ऐसे में फिलहाल चल रही ट्रेनों में भी काफी कम यात्री नागपुर पहुंच रहे हैं. यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट के चलते आरटी-पीसीआर जांच संभव हो पा रही है लेकिन जांच के लिए शिविर की टाइमिंग समझ से परे हैं. यह जांच शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा यानी शाम 5 बजे से सुबह 9 बजे के बीच आ रहे यात्रियों की जांच नहीं होगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.