Published On : Wed, Apr 22nd, 2015

मलकापुर : हार्वेस्टर ने मारी दुपहिया को टक्कर, 1 मृत

Advertisement

Mrutak ujjwal patil
मलकापुर (बुलढाणा)। यहां के शेलगाव बाजार के समीप हार्वेस्टर ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में दुपहिया सवार शिक्षक की मौत हो गई. यह घटना सुबह 7.15 के करीब घटी. उज्वल बारसु पाटिल (46) मृतक है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के चालिसबिघा क्षेत्र के निवासी शिक्षक उज्वल पारपेठ निवासी सैय्यद काजिक सैय्यद जावेद (39) दोनों अपनी दुपहिया क्र. एम.एच. 28 क्यू 9823 से दाताला-शेलगांव मार्ग से टेंभी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान शेलापुर बाजार मार्ग पर गुड्डूभाऊ पाटिल के खेत के समीप गेंहू निकालने की हार्वेस्टर मशीन चालक ने तेज गति से चलाकर दुपहिया पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में शिक्षक उज्वल पाटिल गंभीर जख्मी हुआ. उसे तुरंत डा. अरविंद कोलते के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उपचार के दौरान आज दोपहर उसकी मौत हो गई.

सैय्यद काजिक सैय्यद जावेद की शिकायत पर पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 19/15, 279,337,304 (अ) के तहत मामला दर्ज कर दिया है. आगे की जाँच पुलिस निरीक्षक नावनवरे कर रहे है.

Gold Rate
15 May 2025
Gold 24 KT 92,100/-
Gold 22 KT 85,700/-
Silver/Kg 94,800/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement
Advertisement