Published On : Fri, Sep 9th, 2016

दिनदहाड़े अपराधी की हत्या

Advertisement

Budhwar Bazaar Sakkardara Murder
नागपुर:
सक्करदरा पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले बुधवार बाजार में झाड़े कॉर्नर के पास दिनदहाड़े एक अपराधी की हत्या की गई। मृतक आशीष संजय राऊत (22) है। यह घटना शुक्रवार 9 सितंबर 2016 की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशीष बाजार में बजाज एवेंजर क्रमांक MH. 49. AC. 1369 से आया था। मारने वाले की संख्या 2 से अधिक बताई जा रही है। घटना स्थल पर फत्तर पड़े थे और लाश ख़ून से लतपथ थी। आंशका जताई जा रही है कि आशीष की हत्या धारदार अवजार तथा फत्तर से कुचलकर की गई है। यह हत्या हफ्ता वसूली से तंग आकर की जाने की चर्चा हो रही है। यह हत्या किसी सब्जीवाले ने की है ऐसा संदेह है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सक्करदरा पुलिस के दल के अलावा क्राईम ब्रांच का दस्ता भी पंहुचा। पुलिस के बीट मार्शने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सक्करदरा पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Budhwar Bazaar Sakkardara Murder
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आशीष नागपुर शहर से तड़ीपार था। हाल ही में कुछ माह पहले इसकी तडीपारी समाप्त हुई थी। इसके खिलाफ नागपुर शहर में दो हत्या समेत काफी मामले दर्ज है। इसकी काफी लोगो से दुश्मनी थी। आशीष पहले सक्करदरा थाना अंतर्गत आनेवाले जुनि सोमवारी पेठ का निवासी था।

Gold Rate
28 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,64,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,52,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,72,000 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement