नागपुर: सक्करदरा पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले बुधवार बाजार में झाड़े कॉर्नर के पास दिनदहाड़े एक अपराधी की हत्या की गई। मृतक आशीष संजय राऊत (22) है। यह घटना शुक्रवार 9 सितंबर 2016 की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशीष बाजार में बजाज एवेंजर क्रमांक MH. 49. AC. 1369 से आया था। मारने वाले की संख्या 2 से अधिक बताई जा रही है। घटना स्थल पर फत्तर पड़े थे और लाश ख़ून से लतपथ थी। आंशका जताई जा रही है कि आशीष की हत्या धारदार अवजार तथा फत्तर से कुचलकर की गई है। यह हत्या हफ्ता वसूली से तंग आकर की जाने की चर्चा हो रही है। यह हत्या किसी सब्जीवाले ने की है ऐसा संदेह है। इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सक्करदरा पुलिस के दल के अलावा क्राईम ब्रांच का दस्ता भी पंहुचा। पुलिस के बीट मार्शने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सक्करदरा पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आशीष नागपुर शहर से तड़ीपार था। हाल ही में कुछ माह पहले इसकी तडीपारी समाप्त हुई थी। इसके खिलाफ नागपुर शहर में दो हत्या समेत काफी मामले दर्ज है। इसकी काफी लोगो से दुश्मनी थी। आशीष पहले सक्करदरा थाना अंतर्गत आनेवाले जुनि सोमवारी पेठ का निवासी था।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
रेशीमबाग परिसर के एक भोजनालय में हुई चोरी... #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...
जीजा की गंदी नज़र ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा... #nagpurnews #crime #newsupdate...
नागपुर में गिटार टीचर पर पोक्सो का केस #nagpurnews #crime #newsupdate #accusedarrested...
शादी में गया परिवार, पीछे से घर साफ ! #nagpurnews #crime #newsupdate...
₹3.56 करोड़ से ₹125 करोड़! मुआवज़ा घोटाले का बड़ा दावा #newsupdate #news...









