Published On : Tue, Dec 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मनपा की स्वास्थ्य पुस्तिका का विमोचन

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहली बार प्रकाशित स्वास्थ्य पुस्तिका का विमोचन मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के हाथों किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त निर्भय जैन, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार, मलेरिया व हाथी रोग अधिकारी डॉ. जस्मीन मुलाणी, राजेश ठाकरे, सुनिल दातार व योगेश नागे उपस्थित थे।

नागपुर मनपा प्रभावी संचार के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच की खाई को कम करके नागरिकों तक आवश्यक सेवाओं को पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रहा है। यह ब्रोशर ऐसा ही एक प्रयास है।

Gold Rate
Feb 10th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,61,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी के मार्गदर्शन के अनुसार डॉ. जैस्मीन मुलानी ने उक्त पुस्तक की परिकल्पना, लेखन और संपादन किया।

इस सूचना-पुस्तिका में अच्छे स्वास्थ्य, साफ-सफाई, बीमार होने पर बरती जाने वाली देखभाल, नागरिकों में रोगों के प्रति भ्रांतियों को दूर करने, कीट-रोगों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता तथा महानगरपालिका द्वारा किए गए अभिनव उपायों की जानकारी दी गई है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement