Published On : Fri, Jan 17th, 2020

नायलॉन मांजे से जख्मी पक्षी की बचाई जान

नागपुर– मकरसक्रांति में पतंग का शौक इस बार भी कई लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया है। इंसानो के साथ ही पशु पक्षियों के लिए भी लोगों का यह शौक जानलेवा है। इस बार नायलॉन मांजे और पतंग के कारण कई पक्षी जख्मी हुए है।

ऐसे ही गुरुवार शाम को भांडे प्लॉट चौक में स्नेहा ट्यूशन क्लास के पास एक नन्ही सी निसर्ग प्रहरी चिडियाँ घारू जान लेवा घातक नायलाॅन मांजे से कटकर घायल हो गयी थी। उसके पंख और शरीर जख्मी था।

Gold Rate
18 Aug 2025
Gold 24 KT ₹ 1,00,100 /-
Gold 22 KT ₹ 93,100 /-
Silver/Kg ₹ 1,15,400/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके बाद पक्षी के रेस्क्यू के लिए फोन आया तो किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फ़ोर्स के संस्थापक अध्यक्ष अरविंद कुमार रतूड़ी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू करके उस नन्ही चिडियाँ की जान बचाकर उसे नया जीवन दिया जो अभी अरविंद कुमार रतूड़ी के घर में है।

Advertisement
Advertisement