
नागपुर : नागपुर के सक्करदरा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 9 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गैस एलपीजी पंप के पास एक 38 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची के पैर में चुटकी काटी। घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को फोन कर पूरी जानकारी दी। शिकायत के आधार पर सक्करदरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय राजाबाबू नंदलाल गिरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया गया है।
शिकायत के मुताबिक, 9 वर्षीय छात्रा ऑटो से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान गो गैस एलपीजी पंप के पास आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची के पैर में चुटकी काटी।
घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को फोन कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने सक्करदरा पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की जांच में एक ऑटो चालक का बयान भी सामने आया है। ऑटो चालक ने आरोपी को बच्ची के पैर में चुटकी काटते हुए देखने की बात पुलिस को बताई।
बच्ची की शिकायत और ऑटो चालक के बयान के आधार पर सक्करदरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं सहित अन्य लागू धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
फिलहाल सक्करदरा पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।




