Published On : Mon, Sep 24th, 2018

2 अक्टूबर को सेवाग्राम में पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक

Advertisement

वर्धा: 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक के आयोजन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम का जायजा लिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के साथ प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण,महासचिव अविनाश पांडे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार इस दौरान उपस्थित ने।

Gold Rate
Apr 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,46,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सभी नेताओं ने सेवाग्राम आश्रम का जायजा लेकर आश्रम के संचालकों के साथ मुआयना किया। गाँधी जयंती के अवसर पर पार्टी द्वारा आयोजित यह अधिवेशन लोकसभा चुनाव से पहले काफ़ी अहम माना जा रहा है।

इस अधिवेशन के माध्यम से पार्टी वर्त्तमान केंद्र सरकार को घेरने का हर संभव प्रयास करेगी। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी करेंगे। जबकि 70 से अधिक पार्टी के देशभर के प्रमुख नेता बैठक में भाग लेंगे। इस वर्ष देश राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 150 वी जयंती मना रहा है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement