
नागपुर: स्मार्ट सिटी के लिए केंद्र सरकार द्वारा पहले सप्ताह में 194 करोड़ की निधि मिलने की संभावना है। यह जानकारी आज मनपायुक्त श्रावण हर्डिकर ने पत्रपरिषद के दौरान दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अभियान के लिए 50 करोड़ रूपए जारी किया है। शेष 50 करोड़ रूपए नागपुर सुधार प्रन्यास की ओर से आना बाकी है। एरिया बेस डेवलपमेंट के काम के लिए मई 2017 से निविदा निकाली जाएंगी। एजेंसी की नियुक्ति के लिए निविदा प्रक्रिया का काम जारी है।
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कन्सल्टेन्ट की नियुक्ति के लिए 28 दिसम्बर तक निविदा खोली जाएगी। “टीपी”स्कीम के आधार पर शहर के तय क्षेत्र का विकास किया जायेगा। “पैन (pan) सिटी के अंतर्गत काम शुरू हो चुका है। गत बुधवार को दिल्ली में बिज़नस वर्ल्ड मैगजीन ने नागपुर को स्मार्ट सिटी पुरस्कार प्रदान कर शहर की गरिमा बढ़ाई है। इस पुरस्कार को मनपा की ओर से अतिरिक्त मनपा आयुक्त रामनाथ सोनोने ने स्विकारा।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews
Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews
कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...
₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate



