
नागपुर : डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में नागपुर महानगरपालिका की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकर्मों के माध्यम से जनसमुदाय तक उनके विचारों को पहुँचाने का अभियान चलाया गया। इस क्रम में कल 24 दिसम्बर को यशवंत स्टेडियम में शाम को “राजगृहाची नीली स्पन्दने” नामक मेगा म्यूजिकल शो का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी महापौर प्रवीण दटके,मनपा आयुक्त श्रावण हर्डीकर व डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष संदीप जाधव ने संयुक्त रूप से दिया।
उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में प्रमुखता से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री राजकुमार बड़ोले, ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले,महापौर प्रवीण दटके उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर पदमश्री डॉक्टर जब्बार पटेल भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान मनपा द्वारा जब्बार पटेल का नागरी सत्कार किया जायेगा।
महानाट्य राजगृहाची नीली स्पन्दने के निर्माता बोधी फाउंडेशन हैं और इस समूह के 150 कलाकार इस महानाट्य का मंचन करेंगे। इस आयोजन के लिए 120 गुणा 60 फुट का आकर्षक मंच बनाया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में उपस्थित रहने का आव्हान किया गया है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews
Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews
कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...
₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate



