Published On : Thu, Feb 25th, 2021

वाशिम में एक ही हॉस्टल के 190 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव

Advertisement

नागपुर– कोरोना वायरस महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है. अब वाशिम जिले में एक स्कूल के होस्टल से 190 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें ज्यादातर छात्र अमरावती और यवतमाल जिले से हैं, जहां हाल के हफ्तों में कोरोना केस काफी तेजी से बढ़े हैं. फिलहाल स्कूल परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है.

24 घंटे में 8000 से ज्यादा नए मामले आए
महाराष्ट्र में करीब चार महीने बाद कल कोरोना संक्रमण के 8,807 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21 लाख 21 हजार 119 हो गई. एक दिन में 80 मरीजों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 51,937 हो गई. इससे पहले मंगलवार को राज्य में कोविड-19 के 6,218 नए मामले सामने आए थे. 80 मौतों में से 27 मौतें पिछले 48 घंटे में हुईं जबकि 22 मौतें पिछले हफ्ते हुई थीं. बाकी 31 मौतें उससे पहले की अवधि के दौरान हुई थीं. बुधवार को 2,772 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 20,08,623 हो गई.

महाराष्ट्र के कई शहरों में कर्फ्यू
महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है. कुछ शहरों में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा हुई है. बुधवार को लातूर के जिला प्रशासन ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते 27 और 28 फरवरी को यहां ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने का फैसला किया है. जिले में बुधवार को संक्रमण के 98 नए मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 25,045 पहुंच गई, जबकि अब तक महामारी से 703 लोगों की मौत हो चुकी है.

लातूर के जिलाधिकारी पृथ्वीराज बीपी ने यह घोषणा करते हुए लोगों से अनुरोध किया कि वे सप्ताहांत में आपात स्थिति को छोड़ कर अन्य परिस्थितियों में अपने घरों से बाहर नहीं निकलें. उन्होंने कहा कि समूचे राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लातूर जिला तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.