Published On : Wed, Jan 2nd, 2019

नागपुर के 12 खिलाड़ियों ने कराटे चैंपियनशिप ने लगाई गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडलों की झड़ी

Advertisement

नागपुर: जलगांव में 5वें एनएसकेएआई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में श्याम कराटे अकडेमी के 12 खिलाड़ियों ने मेडल हासिल किए हैं. इसमें 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज़ शामिल है. यह टूर्नामेंट जलगांव के छत्रपती शिवाजी महाराज क्रीड़ा संकुल में 26 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक चला था. इसका आयोजन भारत के नॅशनल शोटोकन कराटे एसोसिएशन की ओर से किया गया था.

इसमें श्यामसुंदर वर्मा ने कुमाइट में गोल्ड मेडल और काटा में गोल्ड लिया. रोशनी चव्हाण ने कुमाइट में सिल्वर मेडल और काटा में ब्रॉन्ज़ मेडल लिया. अभिन वानखेड़े ने कुमाइट में सिल्वर मेडल, हर्षल वानखेड़े ने कुमाइट में सिल्वर और काटा में ब्रॉन्ज़, सारंग बासकावरे ने काटा में सिल्वर, प्रणय बनारकर ने कुमाइट में ब्रॉन्ज़, पलक ज़ोड़ापे ने कुमाइट और काटा में ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया .

सभी मेडल जीतनेवाले विजेताओं ने अपनी इस सफलता के लिए श्याम कराटे अकडेमी के संचालक श्यामसुंदर वर्मा और सीनियर इंस्ट्रक्टर रोशनी चव्हाण, संपेई ऋषभ घरड़े और अपने परिजनों का शुक्रिया माना है. श्याम कराटे अकडेमी के छात्रों को थावले पब्लिक स्कूल के निदेशक विलास थावले और परफेक्ट इंग्लिश स्कूल के निदेशक श्याम गलगेट का सहयोग प्राप्त था.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.