Published On : Wed, Aug 30th, 2017

टेकड़ी गणेश को 1101 किलो के महालड्डू का महाभोग

Ganesh Tekadi Temple
नागपुर:
‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयघोष और मंत्रोच्चार के बीच 1101 किलोग्राम के महालड़डू का महाभोग भास्कर परिवार की ओर से बुधवार को टेकड़ी गणेश को अर्पित किया गया। गणेशजी को अर्पित महालड़डू का प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं।

नागपुर में सफलतम 15 वर्ष के उपलक्ष में दैनिक भास्कर की ओर से महाभोग का आयोजन किया गया। भास्कर समूह के प्रधान संपादक मनमोहन अग्रवाल, संचालक सुमित अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल तथा नेहा अग्रवाल ने सर्वप्रथम गणेशजी का पूजन किया। आरती के बाद 1101 किलोग्राम के महालड्डू का महाभोग चढ़ाते ही मंदिर परिसर ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर महापौर नंदा जिचकार, सांसद अजय संचेती, कृपाल तुमाने, विधायक गिरीश व्यास, सुधाकर कोहले, डा. मिलिंद माने, विकास कुंभारे, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, उपमहापौर दीपराज पार्डीकर, मनपा सत्ता पक्ष नेता संदीप जोशी, मनपा आयुक्त अश्विन मुद्गल, पुलिस आयुक्त डा. व्यंकटेशम, संयुक्त पुलिस आयुक्त शिवाजी बोडखे, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी शरद जिचकार, संपादक मणिकांत सोनी, महाप्रबंधक सतीश रांका, वाइस प्रेसीडेंट एस. वेणुगोपाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Gold Rate
18 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,28,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,19,500 /-
Silver/Kg ₹ 1,70,500/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement