Published On : Thu, Mar 29th, 2018

महाराजबाग के आकर्षण का केंद्र रही बाघिन “जाई” की मौत

Advertisement


नागपुर: नागपुर स्थित महाराज बाग चिड़ियाघर में गुरुवार को सुबह 5 बजे के करीब महाराजबाग का आकर्षण का केंद्र रही बाघिन ‘जाई’ की मौत हो गई . जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिन से जाई की तबीयत काफी खराब थी. 10 साल की जाई को 2008 में चंद्रपुर के जंगलों से लाया गया था . जाई को उसकी बहन जूही के साथ 2 नवंबर 2008 को यहां लाया गया था . दरअसल ये दोनों अपनी मां से अलग हो गई थीं . 18 नवंबर को 2008 को जूही की मौत हो गई और जाई अकेली बची. कई सालों से वह नागपुर के महाराज बाग चिड़ियाघर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी. जाई सांप काटने के बाद किडनी में इन्फेक्शन की समस्या से लंबे समय से बीमार थी. बीच में उसकी तबीयत में सुधार आने लगा था, जिसके बाद उसे दोबारा ट्रीटमेंट केज याने इलाजवाले पिंजरे में से चिड़ियाघर के ओपन केज में डाल दिया था. लेकिन अचानक पिछले तीन दिनों से जाई ने खाना-पीना बंद कर दिया था. इसी के चलते गुरुवार को जाई की मौत हो गई.

महाराजबाग के डॉक्टर डॉ. सुनील बावस्कर के अनुसार 3 से 4 दिनों से डिहाइड्रेशन की वजह से उसने फिर से खाना पीना छोड़ दिया था. कमजोरी की हालत में उसे ट्रीटमेंट केज में रखा गया था. पिछले वर्ष सांप काटने की वजह से उसकी किडनियां फेल हो चुकी थी. बावजूद इसके वह इस बिमारी से बाहर आ चुकी थी. काफी इलाज के बाद उसने खाना पीना शुरू किया था. लेकिन 25 मार्च को जाई की तबियत अचानक ख़राब हो गई. उसके रक्त की जांच की और उसे सलाइन देकर उसका इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों ने भी जाई की काफी देखभाल और इलाज किया था बावजूद इसके उसे बचाया नहीं जा सका. उन्होंने बताया कि फिलहाल उसका पोस्टमर्टम चल रहा है.

Advertisement
"तड़ीपार बदमाश की शहर में वापसी ; नागपुर में तड़ीपार बदमाश का आतंक #nagpurnews #crimenews #nagpur

"तड़ीपार बदमाश की शहर में वापसी ; नागपुर में तड़ीपार बदमाश का...

ऑनलाइन लाइफ पार्टनर प्लेटफॉर्म से हुई थी दोनों की पहचान #nagpurnews #crimenews #nagpur #nagpurtoday

ऑनलाइन लाइफ पार्टनर प्लेटफॉर्म से हुई थी दोनों की पहचान #nagpurnews #crimenews...

पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर थाने में केस दर्ज #nagpurnews #nagpur #crimenews #nagpurtoday

पीड़िता की शिकायत पर शांतिनगर थाने में केस दर्ज #nagpurnews #nagpur #crimenews...

मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में खूनी हमला #nagpurnews #crimenews #news #vidarbha

मोबाइल से वीडियो बनाने के शक में खूनी हमला #nagpurnews #crimenews #news...

सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur #crimenews #latestnews

सावनेर के बोरुजवाड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या #nagpurnews #nagpur...

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews  #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

भिवंडी हादसे पर मंत्री गिरीश महाजन मौके पर #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above