Published On : Tue, Mar 31st, 2015

पांढरकवड़ा : दुर्घटना में एक की मौत

Advertisement


4.30 घण्टे तक चला चक्काजाम

जिलाधिकारी महिवाल के हस्तक्षेप के बाद खुला रास्ता

Accident  (1)
पांढरकवड़ा (यवतमाल)। यवतमाल से पांढरकवड़ा रोड़ पर सायखेड़ा गाव में एक विचित्र दुर्घटना में एक की मौत हो गई तो उसके बाद ग्रामवासियों ने साढ़ेचार     घण्टे तक चक्काजाम आंदोलन किया, मगर जिलाधिकारी महिवाल द्वारा इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने के बाद कुछ मिनटों में ही   रास्ता खुल गया. जिससे यात्रियों ने राहत की सास ली है. मृतक में राजू ठाकरे इस बर्फवाले का समावेश है.

आज दोपहर 1.30 बजे सिमेंट से भरकर आ रहा ट्रेलर क्र. एम.एच.-40/वाई-9016 ने सायखेड़ा गाव में लगी दुकान में जा घुसा. उसने पहले साईकिल दुकान और बर्फवाले राजू ठाकरे को टक्कर मार दी. जिसमें राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो अन्य दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. उसके बाद यह ट्रेलर  सामने खड़ी टाटा कंपनी की कार क्र. 5720 को टकराया. इस कार पर खुन के फंवारे इतने बड़े पैमाने पर उड़ गए जैसे मानों कार में की ही लोगों की मौत हुई हों.  कार का बोनेट भी चकनाचूर हो गया. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गाव के लोग दुर्घटनास्थल पहुंचे जहां लोगों ने गाव के राजू ठाकरे की मौत देखते हुए  चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दिया. 1.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक यह चक्काजाम चलता रहा.  जिससे चंद्रपुर और वणी से यवतमाल तक का रास्ता बंद  रहा.

Accident  (2)
5.15 बजे गाव की महिलाए भी मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवजा और उसके घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग के लिए  चक्काजाम कर रहें थे. इसकी सूचना जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल को मिलते ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना देकर रास्ता फौरन खुला  करने के निर्देश दिए. मात्र 15 मिनट में ही रास्ता खुल गया. घटनास्थल पर पांढरकवड़ा थानेदार ने ट्रेलर चालक युपी के बलिया निवासी सुरेश यादव (25) को गिरफ्तार किया. इससे पहले गाव के लोगों ने उस पर हाथ साफ किए. कैसे-तैसे गाव के लोगों से उसे बचाया गया. उसके खिलाफ दुर्घटना का गुनाह दर्ज किया गया है. अन्य दो घायलों को अस्पताल में भेजा गया है. यह ट्रेलर चड्डा कंपनी का है.
Accident  (3)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.