Published On : Tue, Mar 31st, 2015

रालेगाव : कुएं में दम घुटने से 5 की मौत, 2 गंभीर

Advertisement


रालेगाव (यवतमाल)।
रालेगाव तहसील के वडकी थाने के कारेगाव में कुए में 5 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई तो 2 की हालत गंभीर बताई गई है. घटना के समय यह सभी लोग जनरेटर के साथ कुए में उतरे थे. जनरेटर का प्रयोग कुए का पानी बाहर निकालने के लिए किया जा रहा था, मगर जनरेटर से निकली विषैली गैस के कारण 5 लोगों की मौत हो गई तो इन पाच को निकालने के लिए उतरे दो लोग गंभीर है. उन्हें सेवाग्राम अस्पताल में दाखिल किया गया है. मृतकों में भूपेश कवडूजी कुडमेथे (30), आशिष तुकाराम मड़ावी (30), विजय पुरुषोत्तम नंदूरकर (38), गोलू राजेश्वरराव नंदूरकर (25), शंकर रमेश जोगी (30) की मौत हो गई तो रामू जयरावजी बावने (26) और प्रफुल वामन हिवरकर (22) इन दोनों की हालत चिंताजनक होने से उन्हें सेवाग्राम अस्पताल में भेजा गया है.

गट ग्रामपंचायत कारेगाव के कार्यक्षेत्र में यह वॉटर सप्लॉय का कुआ था. इस कुए में किचड़ निकालने के लिए ग्रा.प. के कर्मी आशिष मड़ावी और अन्य 6 मजदूरों को काम सौंपा गया था. यह किचड़ निकालने के लिए जनरेटर निचे छोड़ा गया. ताकि पानी के साथ किचड़ बाहर निकाला जा सके. इसके लिए पहले दो लोग कुए में उतरे वे बड़ी देरतक बाहर नहीं आए. जिससे उन दोनों को देखने के लिए और तीन लोग उतरे वे भी बाहर नहीं आए. जिससे और दो लोग निचे उतरे मगर उन्हें बेहोशी के हालत में बाहर निकाल लिया गया. यह घटना आज दोपहर 12 बजे घटी. जो जनरेटर निचे उतारा गया था उसकी कॉर्बनडॉय ऑस्काईड और कॉर्बनमोनास्काईड यह विषैली गैस कुए में जम गई थी. जिससे इन पांचों की दम घुटने से मौत हो गई.

घटनास्थल पर थानेदार मालवे, रालेगाव तहसीलदार, रालेगाव बीडीओ, संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. घटना के बाद में गाव में शोक व्याप्त है. पांचों भी लाशें पोस्टमार्टंम के लिए भेज दी गई है. सभी मृतक युवक होने से उनके परीवार पर दुख: का पहाड़ टूट पड़ा है.

File Pic

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.