Published On : Tue, Mar 31st, 2015

भद्रावती : लोकनिर्माण कार्य विभाग के अधिकारीयों पर मामला दर्ज करें

Advertisement


इको-प्रो ने भद्रावती पुलिस निरीक्षक की ओर सौंपा ज्ञापन

Fly Over of Bhadrawati
भद्रावती (चंद्रपुर)। तालुका के पिरली गांव की ओर जाने वाले पुल पर दोनों किनारे पर दिवार नही होने से विगत दो महीनों में एक ऊंट और एक व्यक्ती की पुल के निचे गिरने से मौत हो गई. पुल के किनारे दिवार निर्माण करने की मांग की गई थी. लेकिन लोकनिर्माण कार्य विभाग इसकी ओर नजर अंदाज कर रहा है. संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के लिए मामला दर्ज किया जाय ऐसा ज्ञापन इको-प्रो के सामाजिक संघटना ने भद्रावती पुलिस निरीक्षक साखरकर को सौंपा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2015 को पिरली गांव के पुल से निचे गिरने से एक ऊंट को अपनी जान गवानि पड़ी. उसी दौरान उक्त घटना समाचार पत्रों के माध्यम से लोकनिर्माण कार्य विभाग को निर्देशन में लाकर दी गई थी और उसमे सभी घटनाएं दर्ज भी की गई थी. इन घटनाओं को देखते हुए पुल के किनारों पर दिवार निर्माण करने की मांग भी की गई थी. लेकिन जब से इस पुल का कार्य पूरा हुआ तबसे इस पर दिवारें निर्माण नही की गई.

Accident in Bhadrawati  (1)
वहीं रविवार 29 मार्च को रात के समय पर पुल से देवराव आत्राम निचे गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. देवराव आत्राम ग्रामपंचायत बिजोणी में चपरासी पद पर कार्यरत था. इस दुर्घटना का जिम्मेदार लोकनिर्माणकार्य विभाग के अधिकारी है. जिससे उनपर मनुष्य वध का मामला दर्ज करने की मांग स्थानिय इको-प्रो संघटना ने की है. इस दौरान इको-प्रो तालुकाध्क्ष संदीप जिवने और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Accident in Bhadrawati  (2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.