Published On : Fri, Dec 26th, 2014

धारणी : रामकली सभापति, मावस्कर उपसभापति

Advertisement


धारणी पंस पर युति का कब्ज़ा

धारणी (अमरावती)। धारणी पंचायत समिति पर दुबारा भाजपा-सेना का परचम लहराया. भजपा की रामकली झमारकर सभापति तथा सेना के गेंदालाल मावस्कर निर्विरोध रहे. विधायक प्रभुदास भिलावेकर के नेतृत्व में दुबारा वर्चस्व सिद्ध किया. गुरुवार को दोपहर ३:३० बजे चुनाव निर्णय अधिकारी बी.अार. खांदवे ने यह घोषणा की. भाजपा के पास ६ तथा सेना में मात्र १ सदस्य रहने से चुनाव का चुतर स्पष्ट दिखाई दे रहा था. किन्तु अचानक गुरुवार की सुबह भाजपा के दो सदस्यों ने इंकार करने से भाजपा के पास मात्र ५ सदस्य रहे. सौभाग्य से सभापति के लिए एक ही नामांकन दाखिल हुआ. जबकि उपसभापति के लिए सेना के गेंदालाल मावस्कर और कांग्रेस के कैलाश पटेल में टक्कर हुई. इस समय भी भाजपा के एक सदस्य चुनाव स्थल से निकल जाने के कारण कांग्रेस ने  अपना नामांकन पीछे लिया. तेन सदस्यों द्वारा चुनाव को पीठ दिखाए जाने से भाजपा-सेना निर्विरोधी रही.

अब धारणी पंस का संख्या बलाबल भाजपा-सेना के पास २ ऐसे कुल ९ सदस्य है. जबकि २ कांग्रेस और २ भाजपा के असंतुष्ट सदस्य है. शहर के मुख्य मार्ग से विजयी रैली निकली. रैली में विधायक भिलावेकर, जिप सदस्य सदाशिव खड़के, सेना के राजू राठोर, अनिल मालवीय, उमेश नवलाखे, श्याम गंगराड़े, सुभाष गुप्ता, नालमवार, बनसोड़, विवेक नवलाखे, सुधाकर पकडे, क्षमा चौकसे समेत युति के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए.

BJP-Sena

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.