Published On : Mon, Sep 8th, 2014

वर्धा : 1296 बोतल शराब जब्त

Advertisement

Wardha Raid
वर्धा

पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर सारवाड़ी में नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सहित 96 बोतल शराब, शराब-बिक्री के रुपए और हेयर कटिंग की दुकान से 1200 बोतल शराब सहित कुल डेढ़ लाख से अधिक का माल जब्त किया है. इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस को सूचना मिली थी कि कारंजा तहसील के ग्राम पालोरा के प्रमोद किनकर ने अपने साथी के सहयोग से सारवाड़ी परिसर में शराब छिपाकर रखी है. साथ ही वह मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 31 एके 3755 से घूम-घूमकर शराब भी बेचता है. सूचना के आधार पर सारवाड़ी में नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल को पकड़ लिया गया. मोटरसाइकिल से 96 बोतल शराब और शराब-बिक्री के 31 हजार 500 रुपए जब्त किए गए. उसके बाद प्रमोद की निशानदेही पर हेयर कटिंग की दुकान से 1200 बोतल शराब जब्त की गई. पुलिस ने प्रमोद किनकर के अलावा दिनेश उर्फ़ देवा कोचे और सुरजीत सिंह मान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Mar 25,2026 - Time 11.05Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above