Published On : Fri, Jun 13th, 2014

गडचिरोली : पुलिस का खबरी होने के संदेह में युवक को मार डाला नक्सलियों ने


गडचिरोली जिले के कोरची तालुका के मोठा झेलिया की घटना

गडचिरोली

गडचिरोली पुलिस का खबरी होने के संदेह में नक्सलियों ने कोरची तालुका के मोठा झेलिया निवासी धनसिंग हुर्रो (25) की हत्या कर धानोरा तालुका के लहान झेलिया जंगल परिसर में उसका शव दफना दिया.

बताया जाता है कि पुलिस का खबरी होने के संदेह में आठ दिन पूर्व नक्सलियों ने धनसिंग हुर्रो का मोठा झेलिया गांव से अपहरण कर लिया था. उसके बाद उसे परिसर के अनेक गांवों में ले जाकर उसके पुलिस का खबरी होने की जांच की गई. आठ दिन से उक्त युवक गांव वापस नहीं आया था. उसके परिजनों ने नक्सलियों की दहशत से पुलिस में शिकायत भी नहीं की थी. चर्चा है कि लगातार आठ दिन तक जांच करने के बाद लहान झेलिया जंगल परिसर में नक्सलियों ने बुधवार की रात उसकी गला चीरकर हत्या कर दी व शव को वहीं परिसर में दफन कर दिया. इस संबंध में मामला अभी तक दर्ज नहीं किया गया है.

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement