Published On : Sat, Jun 7th, 2014

गडचिरोली : एक ही रात में चार प्राध्यापकों के घर चोरी


गडचिरोली

Pic-32

चार प्राध्यापकों के घर चोरों ने एक ही रात में हाँथ साफ़ किया. चोरों के हाँथ 30 हज़ार का माल लगा. महाविद्यालयों में छुट्टियाँ होने की वजह से प्राध्यापक अपने घर गए हुए है और इसीका फायदा उठाकर चोरों ने सेंध लगाईं और चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने प्राध्यापक गोहोकर, प्राध्यापक लिहितकर, प्राध्यापक शीरभये के घर चोरी को अंजाम दिया. प्राध्यापक गोहोकर के घर से चोरों के हाँथ 3 हज़ार रूपए और 10 तोला चांदी मिली. प्राध्यापक शीरभये के घर से चोरों ने 8 हज़ार रूपए नगदी और 6 हज़ार रूपए का मोबाइल चुराया. और प्राध्यापक डुकरे के घर भी चोरो ने चोरी की कोशिश की लेकिन उनके घर से चोरों को कुछ नहीं मिल पाया.

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है और उनकी तलाश में जुट गई है. लोगों की ओर से परिसर में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग हो रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement