Published On : Wed, May 28th, 2014

मेहकर : टिप्पर की एपे में टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर


मेहकर

दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर के नीचे एपे वाहन

दुर्घटनाग्रस्त टिप्पर के नीचे एपे वाहन

मेहकर से चिखली की ओर जा रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने गत 26 मई की रात 10.30 बजे केलवद सवड़द की ओर जा रहे एपे को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज औरंगाबाद के अस्पताल में चल रहा है.

चिखली पुलिस के अनुसार रेत ले जा रहे टिप्पर (एमएच 34 आर 374) ने साखरखेर्डा पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले सवड़द से जाते समय कोलारा फाटे के करीब सामने से आ रहे एपे को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में अशोक धोंडू खराटे (40) निवासी केलवद एवं गजानन विलास देशमुख (50) निवासी सवड़द गंभीर रूप से घायल हो गए. एपे में सवार प्रताप सुरेश पाटिल मामूली रूप से घायल हो गया.

Gold Rate
May 05- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,48,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चिखली पुलिस के कर्मचारी एवं मनसे किसान सेल के प्रदीप भंवर, प्रवीण महाडिक, रवि पेटकर, विष्णु सोलंकी ने घायलों को चिखली के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया. वहां गंभीर रूप से घायल औरंगाबाद ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान अशोक धोंडू खराटे ( 40) की मौत हो गई. केलवद निवासी प्रताप सुरेश थोरात की शिकायत पर चिखली पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338, 304-अ के तहत मामला दर्ज किया है. घायल गजानन विलास देशमुख की हालत अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement