Published On : Tue, Oct 2nd, 2018

महात्मा गांधी के ‘वर्धा’ में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

Advertisement

NAGPUR/WARDHA: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य महाराष्ट्र के वर्धा पहुंच गए हैं। सेवाग्राम पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी नेताओं ने महत्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

Gold Rate
20 May 2025
Gold 24 KT 93,400/-
Gold 22 KT 86,900/-
Silver/Kg 95,700/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के खिलाफ ‘बीजेपी सत्ता छोड़ो’ अभियान शुरू करने जा रही है।

महाराष्ट्र के वर्धा के सेवाग्राम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्य मौजूद हैं।

इसके अलावा यहां पर एक पैदल मार्च भी निकाला जाएगा, जिसमें राहुल गांधी समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement