Published On : Wed, Jul 16th, 2014

देवरी : दादी के घर जाने निकली दो सहेलियां लापता

Advertisement


देवरी

wanted girls devri
स्थानीय वार्ड क्रमांक 6 निवासी पूनम निरपाल खड़सिंगे (16) और सविता सुकल मडावी (15) नामक दो सहेलियां पिछली 24 जून से लापता हैं. इस घटना से अलग तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

पूनम और सविता दोनों एक-दूसरे की पडोसी हैं और बाबूराव मडावी विद्यालय की छात्राएं थीं. पूनम ने हाल में 10 वीं पास की है तो सविता ने दसवीं में प्रवेश लिया था. घटना के दिन पूनम ने अपनी माँ से अपनी दादी के घर फुक्कीमेटा जाने की बात कहकर 100 रुपए लिए और सविता संग देवरी बस स्टैंड पहुंची, लेकिन दोनों फुक्कीमेटा नहीं पहुंचीं. कहां गईं किसी को कुछ पता नहीं है. दोनों के पास मोबाइल फ़ोन भी है, मगर वह बंद है.

पूनम के पिता दो साल पहले आत्महत्या कर चुके हैं, जबकि सविता के पिता लकवे के शिकार हैं. दोनों की मांओं ने बेटियों की खोज में जमीन-आसमान एक कर दिया, मगर दोनों का कहीं कोई पता नहीं चला. आखिर पुलिस में मामला गया. पुलिस दोनों की खोज में लगी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.