गोंदिया
गंगाझरी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम धानुटोला तथा सहारवानी इलाके में चल रही 2 अवैध शराब भट्टीयों पर मंगलवार 15 जुलाई की दोपहर छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में तैयार शराब, सडा हुआ महुआ व दस्तावेज़ जब्त किया.
हवलदार फिर्यादी कमलजीत भाटिया (ब.नं. 143) द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के संदर्भ में पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबुलाल श्रीराम कावन्डे (49 रा.सहारवानी) के यहां विशेष पथक ने दोपहर 3 बजे छापा मारा तथा 50 लिटर तैयार महुआ शराब सहित 70 किलो सड़ा हुआ महुआ और दारू तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन , दस्तावेज़ो सहित कुल 12 हजार 500 रू. का माल ज़ब्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है. गंगाझरी थाने में ही विशेष जांच पथक कार्यालय के पु.ह. किशोर टेंभुर्णे (ब.नं. 766) द्वारा दारूबंदी कानून के तहत आरोपी योगराज तेजराम सिरसाटे (29 रा. धानुटोला) के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाने से 15 किमी दूर ग्राम सहारवानी परिसर में आरोपी अवैध शराबभट्टी लगाकर महुआ शराब तैयार कर रहा था. पुलिस दस्ते ने छापा मारकर 60 लिटर तैयार शराब , 60 किलो सड़ा महुआ , बर्तन, पाईप इत्यादि कुल 11,900 रू. का माल जब्त करने में सफलता प्राप्त की. गिरफ्तार दोनों ही अवैध शराब निर्माताओं के विरूद्ध धारा 65 (ई) (ब), क, ड, फ, मुंबई दारूबंदी कायदा के तहत अपराध दर्ज किया गया है. मामले के आगे की जांच जारी है. कार्रवाई जिला पुलिस अधिक्षक के विशेष मार्गदर्शन और निर्देश पर काम करने वाली विशेष जांच पथक कार्यालय की पुलिस टीम ने किया.

File pic
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...
Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews
संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate
समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news
एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...
महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews




