सावनेर

बारिश से फोरलेन के इस बायपास में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं. बायपास की मिट्टी और मुरूम बहकर समीप के खेतों में चली गई है. करीब 6 से 7 घंटे हुई बारिश से बायपास के दोनों तरफ का हिस्सा धंस गया है. हाल ये है कि रोड दो हिस्सों में बंट गया है. बायपास पर पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण सारा पानी पास के खेतों में जमा हुआ और वहां तालाब बन गए. इससे नाराज किसानों ने युवक कांग्रेस की मदद से बायपास ही बंद करा दिया. बैकबोन कंपनी के अधिकारियों ने परिस्थिति हाथ से जाती देख उपविभागीय अधिकारी को बुलवाया, मगर किसान मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे. आखिर उपविभागीय अधिकारी के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद कहीं जाकर किसान शांत हुए.
उधर, भारी बारिश से खुरजगांव का नाला भी उफान पर रहा. नाले का पानी पास के खेतों में भर गया. इससे किसानों का भारी नुकसान हुआ. इस क्षेत्र के किसानों ने पूरी जांच कर मुआवजा देने की मांग की है.
शिक्षक ने परिवार संग गोदावरी में लगाई छलांग #maharashtranews #nanded #newsupdate #maharashtra
नागपुर में तेज रफ्तार ST बस का कहर #NagpurNews #STBus #RoadAccident #accident...
जालना में ब्लैकमेल ; अश्लील फोटो से वसूली #Jalna #Crime #Blackmail #Extortion...
अशोक चव्हाण का बड़ा बयान #AshokChavan #SonamWangchuk #EducationReform #NEET #PoliticalNews
स्पा की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
घुले परिवार से मिलीं पंकजा, न्याय का भरोसा #maharashtranews #beed #newsupdate #maharashtra...






