Published On : Thu, Jul 1st, 2021

जोनल रेलवे सदस्य ने रेलवे स्टेशन को भेंट की मेडिकल किट

Advertisement

सौंसर – कोरोना संक्रमण के कारण दो महिने से बंद इतवारी-छिंदवाड़ा पैसेजंर ट्रेन गुरुवार से पूर्ववत शुरू हुई। जोनल रेलवे सदस्य विजय धवले ने सौंसर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी।

श्री धवले ने स्टेशन मास्टर मुन्ना कुमार को यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर,मास्क, सैनिटाइजर,ग्लब्स ,पैरासिटामोल मल्टीविटामिन टैबलट,ओआरएस की किट भेंट की। उन्होंने स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण कर यात्रियों और रेल कर्मचारियों को मास्क ,सैनिटाइजर बांटा।

Gold Rate
14 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,26,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,17,200 /-
Silver/Kg ₹ 1,62,000/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दौरान यात्रियों ने सुबह के समय नागपुर तक ट्रेन चलाने की मांग जोनल सदस्य श्री धवले से की ,उन्होंने जल्द ही समस्या का निराकरण करने की बात कही।

Advertisement
Advertisement