Published On : Sat, Sep 25th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गड्ढों को भरने के लिए ज़ोनल स्तरीय कार्रवाई

Advertisement

-शुक्रवार को धरमपेठ, धंतोली, नेहरू नगर, गांधीबाग जोन में कार्रवाई

नागपुर: मनपा का हॉटमिक्स प्लांट विभाग नागपुर शहर में मुख्य सड़कों और आंतरिक सड़कों पर गड्ढों को भरने के संबंध में जोनल स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को धरमपेठ, धंतोली, नेहरू नगर और गांधीबाग जोन में विभिन्न सड़कों पर गड्ढों को भर दिया गया।

शुक्रवार को धरमपेठ ज़ोन के इंद्रायणी स्पेशलिटी अस्पताल रोड पर 12 गड्ढों को भर दिया गया और 85 वर्ग मीटर सड़क मरम्मत की कार्रवाई की गई। धंतोली ज़ोन के अंतर्गत रेलवे पुल के नीचे की सड़क में 155 वर्ग मीटर की कार्रवाई की गई और 175 गड्ढे भर दिए गए हैं।

नेहरू नगर ज़ोन के अंतर्गत निर्मल नगरी के सामने शीतला माता मंदिर से हसनबाग रोड तक 15 गड्ढे भरवाए गए और 150 वर्ग मीटर मरम्मत का कार्य किया गया। गांधीबाग ज़ोन के हज हाउज़ दवा मार्केट रोड पर बने गड्ढों की मरम्मत की गई।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.